घर में चोरी करने के मामले में आपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, खरीदा था चोरी का मंगलसुत्र

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री वासी कृष्णा कॉलोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो पाया की कोई नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गया था। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाही करते हुए सुखदेव सिंह (35) वासी कल्याणपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सुखदेव ने चोरी किया हुआ मंगलसुत्र आदित्य व राहुल से 35 हजार में खरीदा था। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी आदित्य व राहुल को पहले गिरफ्तार करके एक अंगुठी, एक नोज पिन, एक जोडी कान की बालिया व एक फोन बरामद किया जा चुका है। सुखदेव कल्याणपुरी दिल्ली में कार वाशिंग का काम करता है।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!