faridabad crime चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स को किया गिरफ्तार

faridabad crime : कुलदीप वासी एस.जी.एम. नगर ने दी शिकायत में आरोप नगाया कि 16 सितम्बर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। 17 सितम्बर को उनके पडोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। जब घर आया तो पाया कि कोई नामालूम घर से नकदी व आभुषण चोरी करके ने गया। जिस पर थाना एस.जी.एम. नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अन्ना साहिब (49) वासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि अन्ना साहिब की जवाहर कॉलोनी में ज्वेलरी की दुकान है। आरोपी ने चोरी के आभुषण खरीदे थे, जिसको नये आभूषणों में बदल कर बेच दिया था। आरोपी से 1,00,000/-रु बरामद किये गये है।

मामले में अपराध शाखा सेक्टर 85 की टीम ने चार चोरों सहित पांच आरोपितों को पहले ही काबू किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!