अलग-अलग मामलों में अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अलग- अलग अपराध शाखाओं की टीमों ने अवैध नशा बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा NIT की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सुनील (32) वासी अनखीर, फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित अनखीर के पास से व अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सोनू (26) वासी गाँव डीघ, फरीदाबाद को 3.87 ग्राम स्मैक सहित जाट चौक बाई पास रोड गाँव साहुपुरा फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!