सृष्टि बचाओ संस्था ने किया स्वच्छता दूतों का सम्मान

फरीदाबाद। इस भयानक महामारी में अपने कर्तव्य मार्ग से विचलित न होकर कोरोना की इस लड़ाई में हम सबको बचाकर खुद अपनी जान जोखिम में डालने वाले स्वच्छता दूतों का सृष्टि बचाओ संस्था ने डबुआ मंडी 86 एनआईटी फरीदाबाद के पास स्थित रैन बसेरा में सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने सम्मान स्वरूप दुपट्टा, ग्लूकोज एवं बिस्किट देकर उनका उत्साहबर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी जान एवं परिवार की परवाह न किये बिना वह रात दिन हमको बचाने के लिए कार्य कर रहे है। जिस तरह सैनिक सीमा पर हमारी रक्षा के लिए खड़ा है और हम निर्भय अपने घरों में सोते हैं ठीक उसी तरह स्वच्छता के प्रतीक स्वच्छता दूत हमको इस भयानक बीमारी में स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं एवं साफ रखने में योगदान दे रहे है।
महासचिव गौरव कपूर ने कहा कि आपदा के इस भयानक दौर में इन स्वच्छता दूतों ने जिस तरह हमको बचाने में जो संदेश दिया है हम उनका हार्दिक शुक्रिया करते हैं इसी से प्रेरित होकर हमारी संस्था ने यह कार्य किया। उन्होंने जनता से अपील की कि कोरोना को परास्त करने के लिए गंदगी न फैलायें एवं अपने आसपास सफाई रखे। एनआईटी 86 फरीदाबाद नंगला मंडल अध्यक्ष कवीन्द्र चौधरी ने उनके स्वागत सम्बोधन में स्वच्छता दूतों के कार्य की प्रशंशा की एवं उनको हर तरह की मदद का आश्वाशन दिया और जनता से अपील की कि वह अपने घरों में रहे, मास्क पहनें एवं सुरक्षित रहें। इस अवसर पर अध्यक्ष भगवानदास, महासचिव गौरव कपूर, सोनू पंडित, कवीन्द्र चौधरी, जय कुमार आदि उपस्थित थे।



