3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम !

दिल्ली ! कोरोना संकट और लॉकडाउन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया ! उन्होंने कहा कि देश में 3 मई तक लॉकडाइन जारी किया जाएगा ! अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी ! 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा ! जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है !
* पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
* 3 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
* कहा- देशवासियों की जान बचाना है
* नियमों का पालन करने की अपील



