आचार्य सुरेश सूपाल मिश्रा, अध्यक्ष श्री सनातन धार्मिक ब्राह्मण महासभा, मॉरीशस के भारत आगमन पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया

फरीदाबाद : आचार्य सुरेश सूपाल मिश्रा, अध्यक्ष श्री सनातन धार्मिक ब्राह्मण महासभा, मॉरीशस के भारत आगमन पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने मिश्रा जी को शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सी. पांडेय एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन की आधिकारिक बुकलेट प्रदान कर एवं बैज लगाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत उद्बोधन में चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं मॉरीशस ब्राह्मण महासभा के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग का संबंध अत्यंत पुराना एवं सुदृढ़ रहा है, जिसकी नींव वर्ष 1996 में संस्थापक चेयरमैन परम आदरणीय स्वर्गीय पंडित मांगे राम शर्मा के कार्यकाल में पड़ी थी। उन्होंने दोनों संस्थाओं के बीच इस ऐतिहासिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर आचार्य सुरेश सूपाल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के सहयोग से आगामी वर्ष मॉरीशस में विश्व ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर ब्राह्मण समाज को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्रा जी के साथ पधारे हिंदू महासभा मॉरीशस के मुख्य पुरोहित गिरीश शर्मा का भी वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

यह कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें दोनों संस्थाओं के बीच भविष्य में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक विस्तार देने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!