श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम के तत्वावधान में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंडल ने सामाजिक सरोकारों की अपनी परंपरा को निभाते हुए ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। कड़ाके की ठंड को देखते हुए लगभग 1000 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली।

कार्यक्रम में विशेष रूप से राजस्थान एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान गौतम चौधरी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के पश्चात वे सालासर हनुमान जी एवं खाटू श्याम जी का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचने पर फूल माला और शाल, बुके से उनका स्वागत कियागया। उनके साथ प्रसिद्ध उद्योगपति वी एस चौधरी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर गौतम चौधरी ने कहा कि श्री संकट मोचन हनुमान मंडल आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

मंडल की ओर से सचिव मुकेश वर्मा देवचंद सैनी ललित गर्ग अशोक शर्मा अरविंद शर्मा दीपक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, सिलाई केंद्र जैसे सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक रावत, संजीव चोमाल, रविंद्र खंडेलवाल, रमेश तेवतिया, उत्तम और पंडित कन्हैया लाल, बृज बिहारी त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!