फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी कार्तिक, निवासी मदनगिरी, दिल्ली, हाल निवासी सूर्या विहार, पल्ला को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बाईपास रोड, हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-37 से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना पल्ला में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी करण, निवासी गांव हरनौल, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी खेड़ी पुल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित बांके बिहारी मार्केट, तिगांव रोड से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सोहीदुल, निवासी सुभाष कैंप, बदरपुर, दिल्ली, हाल निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेक्टर-45 से गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!