फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

1 देसी कट्टे व 1 देशी पिस्टल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 देसी कट्टे व 1 देसी पिस्टल बरामद कि हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जनवरी को क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने मुकुल वासी गाँव ताजपुर फरीदाबाद को देशी पिस्टल सहित गाँव बदरपुर सैद मोड के पास से गिरफ्तार किया है, वहीं क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने सुन्दर वासी गाँव दिघोट जिला पलवल हाल नेहरू कालोनी फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित डिलाईट गार्डन, सूरजकुण्ड रोड के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं और दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!