9 फरवरी को गिरदावल एनक्लेव तिलपत में युवक की चाकू मारकर की गई थी हत्या

2 किशोर सहित 4 आरोपी काबू, अपराध शाखा डीएलएफ की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है। 9 फरवरी को गिरदावल एनक्लेव तिलपत में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 2 किशोर सहित 4 आरोपियों को काबू किया है।

वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध-2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 9 फरवरी को गिरदावल एनक्लेव में जयसिंह उम्र 30 वर्ष की 4 लड़कों द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में मृतक के भाई जगत सिंह की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 फरवरी को हिमांशु (19) निवासी गिरदावर एन्क्लेव नियर‌ हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद व तुषार (19) निवासी गिरदावर एन्क्लेव नियर‌ हरि स्वीट्स, धीरज नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है, वहीं 11 फरवरी को घटना में संलिप्त दो किशोर को अभीरक्षा में लिया है।

उनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों द्वारा जय सिंह के दोस्त की बहन पर पर कमेंट किए थे, जिस बारे जय सिंह व उसके साथी सौरव तथा सोनू ने उनको धमकाया था। उसे समय तो आरोपित वहां से चले गए थे कुछ समय बाद दोबारा मौका पर आये और जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हिमांशु व तुषार ने दोनों किशोर को चाकू दिए थे तथा दोनों किशोर ने जय सिंह पर चाकू से हमला किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!