राकेश जग्गी लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चयनित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय राकेश जग्गी को लायंस इंटरनेशनल जिला 321-A 1 का वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर (फरीदाबाद लेक सिटी)2026=2027 चयनित किया गया। श्री जग्गी की यह नियुक्ति उनके द्वारा लायंस इंटरनेशनल में जारी मानव सेवा एवं कल्याण से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका में निभाने हेतु की गई।

श्री जग्गी ने उपस्थित सभी लायन बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में मानव सेवा एवं कल्याण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में अपनी सहभागिता जारी रखने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गो से पिछड़े एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु एकजुटता से संगठित होने की अपील की है।

श्री जग्गी ने कहा कि संगठित समाज हेतु सेवा कार्य में सभी वर्गो सहभागिता अनिवार्य है ताकि जरूरत मंद लोगों को सेवा कार्यों का लाभ मिल सके। उन्होंने उपस्थित लायंस बंधुओं एवं समाज में कार्यरत संगठनों से सेवा सिद्धांत we serve से जुड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान निभाने का आह्वाहन किया।

इस मौके पर सर्वश्री टी एस बेदी, योगेंद्र तेवतिया, ओ पी कंबोज, ब्रिज गुप्ता, यश सुनेजा, दलीप सुनेजा, प्रमोद सेठी, अरुण दुआ, अमृततारा, अमृतपाल सिंह सहित लायंस बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!