निर्णयों में पारदर्शिता, विकास में तीव्रता सुशासन की सशक्त दिशा !

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर कमेटियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सहभागिता।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर परचेज कमेटी (HPPC) एवं हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की महत्वपूर्ण बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान जनहित, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं विकास कार्यों की गति को और अधिक सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार विमर्श हुआ। यह बैठक सुशासन के मूल सिद्धांतों जवाबदेही, पारदर्शिता एवं प्रभावी निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक निर्णय में पारदर्शिता, प्रत्येक नीति में जनकल्याण तथा प्रत्येक प्रयास में हरियाणा की निरंतर प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार के निरंतर एवं प्रभावी प्रयास प्रदेश में विकास की नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास कर रहा है। चाहे सशक्त सड़क अवसंरचना हो, विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाना हो, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वाले आधुनिक अस्पताल हों या गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले उत्कृष्ट विद्यालय, राज्य सरकार हर दिशा में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। आमजन के कल्याण से जुड़े प्रत्येक विषय पर सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार का सरोकार सीधे जनहित से जुड़ा है तथा हरियाणा के चौमुखी एवं संतुलित विकास के संकल्प से प्रेरित है। सुशासन, पारदर्शिता एवं विकास के इसी स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ हमारा हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

प्रदेश सरकार जनकल्याण, विकास एवं सुशासन के संकल्प को केंद्र में रखकर हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!