लड़ाई-झगड़ा व हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-48 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने लड़ाई-झगड़ा व हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी विद्याराम निवासी मंझावली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवांश, निवासी सेक्टर-21A फरीदाबाद ने पुलिस चौकी अनखीर में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 17/18 जनवरी की रात उसका भाई सार्थक उसे लेने के लिए संस्कृति ग्रीन समारोह स्थल के बाहर आया था। समारोह स्थल के बाहर ऋत्विक अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। सार्थक को देखते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक युवक ने सार्थक का गला दबाया तथा दूसरे ने उसके मुंह पर मुक्कों से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विद्याराम, मुख्य आरोपी ऋत्विक का ड्राइवर है और उसने मारपीट की घटना में ऋत्विक व उसके साथियों के साथ मिलकर पीडित सार्थक के साथ मारपीट की थी। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!