राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य : मछेन्द्र पुरी महाराज

सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: सुनील मिश्रा

फरीदाबाद : सेक्टर- 49 में विराट हिन्दू सम्मेलन का संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती फरीदाबाद द्वारा आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन व समस्त हिन्दू परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित करके शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का सन्देश गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अपने उद्बोधन में महंत मछेन्द्र पुरी महाराज- अध्यक्ष हिन्दू क्रांतिकारी दल ने हिन्दू समाज को कई तरह उदाहरण देकर जाग्रत किया। छोटूराम डागर ने शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए योग को बहुत जरूरी बताया। महानगर सह सम्पर्क प्रमुख संदीप ने पंच परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी दी।महानगर कार्यवाह सुनील मिश्रा ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विशेष तौर पर जानकारी साझा की और संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण व कुटुम्ब प्रबोधन पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अपनी वाणी द्वारा नागरिक कर्तव्य व पर्यावरण के बारे में अवगत कराया और अपने मन मस्तिष्क में धारण करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!