“फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल : अनोखा होली मिलन समारोह”

फ़रीदाबाद : बत्रा अस्पताल में ह्यूमन लीगल संस्था ने फूलों से सजी अनोखी होली मिलन समारोह आयोजित किया। दिल्ली से आए प्रसिद्ध गायक कुमार दीपक ने होली के मधुर गीतों से सभी की शाम बांध दी, जिससे अस्पताल परिसर रंग-गंध और संगीत की मस्ती में डूब गया। कार्यक्रम में फूल मालाओं का वितरण, पर्यावरण-अनुकूल रंग खेल और भजन-कीर्तन हुए। 100 से अधिक अस्पताल, स्टाफ और संस्था के सदस्य शामिल हुए।

संस्था अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया, “यह आयोजन अस्पताल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए था।” गायक दीपक ने 10 लोकप्रिय होली गीत गाए, जिनमें ‘रंग बरसे’ ने खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथियों ने फूलों की होली को सराहा,जो प्रदूषण-मुक्त उत्सव का प्रतीक बनी। राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल ने पानी बचाने और फूलों की होली पर जोर दिया।

संस्था की महासचिव राधिका बहल के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों और अतिथियों ने चंदन तिलक, फूलों के रंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से त्योहार मनाया। ह्यूमन लिगल संस्था के होली मिलन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल ने संस्था के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, जबकि हरियाणा कांग्रेस व्यापार सेल के चैयरमेन लखन सिंगला ने भाईचारे पर जोर दिया। दोनों ने होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया।रंग-बिरंगे फूलों से होली खेली गई, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते है।

शेफाली सिंगला वार्ड-31(पार्षद) भाजपा ने महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया,जबकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकोष्ठ भाजपा के करण सिंगल ने सामाजिक एकता की अपील की। दोनों ने होली को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताया।

वही संस्था के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश खटाना ने कहा कि समारोह सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित था। अतिथियों ने होली को प्रेम, एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी सदस्यों ने नशा-मुक्त और सौहार्दपूर्ण उत्सव की शपथ ली।

संस्था के पदाधिकारी गुलशन कुमार (कोषाध्यक्ष) अमित साहानी (उपअध्यक्ष) मनोज राजपूत(प्रदेश अध्यक्ष) समेत प्रबुद्धजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!