शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 47,75,000/- रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 47,75,000/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितिन चौधरी वासी गांव कोन्डली, पुर्व दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-88 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि वह “यस सिक्योरिटी” नामक निवेश प्लेटफॉर्म से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ा था। ठगों द्वारा दिए गए निवेश संबंधी प्रलोभन और जानकारी के आधार पर उसने इंट्रा-डे ट्रेडिंग, स्टॉक व दो आईपीओ में कुल 47,75,000/- रुपये निवेश किये। इसके बाद ठगों ने उसके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि जितिन वा पहले गिरफ्तार मन्तोष का ज्वाइंट खाता था। खाता में ठगी के 10 लाख रूपये आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!