3 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल व 1 स्कूटी बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS-1 की टीम ने थाना आर्दश नगर में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम(20) वासी शास्त्री कालोनी ओल्ड फऱीदाबाद को चोरी की मोटरसाइकिल सहित फतेहपुर तगा-सिकरोना कट से गिरफ्तार किया किया है

वहीं एक अन्य मामले में आरोपी अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने आरोपी धीरेंद्र(27) वासी भांखरी फरीदाबाद व अमित(29) वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद से एक चोरी शुदा स्कूटी बरामद की है। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!