चावला कालोनी में छात्र से की गई थी मारपीट, पुलिस चौकी चावला कालोनी की टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार चावला कालोनी वासी एक युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वह अपने घर पर था तभी एक गाडी में 5/6 लडके आये और उसे घर से निकालकर रोड पर ले आये, फिर उस पर सुआ व डंडो से हमला किया। झगड़े में उसे काफी चोटें लगी। शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने आगे बताया कि पुलिस चौकी चावला कालोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुये टींकू उर्फ लाला(21), मनोज(21) व सुरेश(19) वासी गांव डीग फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि टींकू उर्फ लाला वासी गांव डीग की पीडित के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी। शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के लिये आरोपीगण 25 जनवरी को उसके घर चावला कॉलोनी में गाडी व मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे और उसको जबरदस्ती उठाकर गाडी में बैठाने लगे।इस दौरान टींकू ने डंडे, मनोज ने पंच व सुरेश ने उस पर लात घुंसो से हमला किया था। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!