महिला को झांसे में लेकर उतरवा लिये थे गहने, महिला आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 फरवरी को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत महिला को बातों के झांसे में लेकर उसके गहने उतरवाकर ले जाने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुरुष की पहचान मनोज(21) वासी निहाल विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेहतपुर वासी एक महिला ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी की शाम को वह चेतन मार्केट गई थी। रास्ते में उसे दो महिला व एक व्यक्ति मिले। जिन्होंने उससे ATM का रास्ता पूछा, फिर उनके द्वारा अपनी बातो में फंसाकर उसे सम्मोहित कर लिया और उसके गहने उतारकर वहां से फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित ने अपनी एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर 16 फरवरी की शाम को चेतन मार्केट में शिकायतकर्ता को बातों के झांसे में लेकर उसके गहने उतरवा लिये और गहने लेकर मौका से फरार हो गये थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!