गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने गांजा बेचने व उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 मार्च को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सागर निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद को 1300 ग्राम गांजा सहित भगत सिंह कॉलोनी से काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना NIT फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर यह 1300 ग्राम गांजा बिट्टू निवासी भगत सिंह कॉलोनी, फरीदाबाद से 20,000 रुपये में खरीदकर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने बिट्टू को भी भगत सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सागर को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं आगामी पूछताछ के लिए आरोपी बिट्टू को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!