भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वितरित किए कोरोना से बचाब हेतु फेस मास्क

फरीदाबाद 25 अप्रैल। भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद जो कि लोकडाउन में असमर्थ परिवारों की कच्चे राशन व मास्क देकर सहायता कर रही है, आज उन्होंने कोरोना से बचाब के लिए जनता को फेस मास्क दिए। लोक डाउन में छूट के कारण काफी लोग बिना मास्क रोड़ पर व दुकानदारों के पास खड़े मिले। भारतीय स्वाभिमान के सदस्यों ने उन सभी को लगभग 120 उत्तम क्वालिटी के कपड़े के फेस मास्क बांटे। वहीं रेहड़ी वालों व दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि आप मास्क पहनकर ही ग्राहक से बात करें एवं सामान देते समय सीधे हाथों में न देकर रेहड़ी पर रखें, उस रेहड़ी से ग्राहक माल को ले, इससे कोरोना को फैलाने से रोक जा सकता है।
मास्क देने के साथ-साथ पं. जय शर्मा, सोनू साई, रोहताश ठाकुर, अर्जुन सिंह, विकाश सिंह ने फेस मास्क कैसे और कब यूज करना है इसकी भी जानकारी दी। संस्था के संगठन मंत्री रोहताश ठाकुर ने मास्क एवं सेनेटाइजर को कैसे प्रयोग किया जाए। इस विषय पर जनता को जागरूक किया। सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए सोनू साई ने उनको समझाया की सामाजिक दूरी क्या होती है और क्यों जरूरी है।
मास्क वितरण के समय अध्यक्ष पं. जय शर्मा ने सबसे अपील की कि वह अपने घरों में रहें, फालतू बाज़ार न जाये, उचित दूरी बनाये रखे एवं किसी से भी हाथ न मिलाएं, बार-बार हाथ धोएं। कुछ फेस मास्क पुलिस वालों को और सफाई कर्मचारियों को भी दिए गए ताकि वह ओरों को आगे वितरित कर सकें। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी चौ. मामचंद प्रधान, प. जय शर्मा, सोनू साई, दीपक तीर्थराम शर्मा, रोहित भड़ाना, रोहताश ठाकुर, अर्जुन सिंह, विनोद कुमार रहे।



