मुठभेड़ के बाद लूट की वारदात का तीसरा आरोपी काबू

ज्वेलर्स की दुकान पर नकाबपोशों द्वारा हथियार के बल पर लगभग 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटने की वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गये थे।

अभियोग संख्या 103 दिनांक 11.03.2026 धारा 309(4), 351(3), 3(5) BNS थाना मुजेसर

शिकायतकर्ता: संजय निवासी सेक्टर 85 फरीदाबाद

हालात: शिकायतकर्ता संजय वर्मा ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि गांव सरूरपुर में उसकी ज्वेलर्स की दुकान है। 11 मार्च को दिन के समय उसकी ज्वेलर्स की दुकान पर नकाबपोशों द्वारा हथियार के बल पर लगभग 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटने की वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गये थे। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

घटनाक्रम बारे वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि

1. साकिब उर्फ बाली निवासी गांव सिंगरेडा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश , उम्र-26 को 14 मार्च को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट डकैती आदि से संबंधित 6 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

2. जावेद उर्फ मेंटल निवासी गांव भगरा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश , उम्र-40 को 16 मार्च को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट डकैती आदि से संबंधित 11 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

3.धर्मबीर उर्फ बाबू जी वासी गांव रसुलपुर, संभल, उत्तर प्रदेश को 17 मार्च की सुबह शूटिंग रेंज रोड सूरजकुंड पर मुठभेड़ के बाद काबू किया है। जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट, डकैती आदि से संबंधित 4 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

तरीका वारदात: 11 मार्च को आरोपी साकिब, जावेद, धर्मबीर व एक अन्य आरोपी रिहान गांव सुरुरपुर स्थित शिकायतकर्ता की ज्वेलर्स की दुकान पर गये। जहां पर जावेद व रिहान हथियार के साथ दुकान के अंदर गये तथा हथियार के बल पर सोने के आभूषण लूट लिये। साकिब बाहर मोटरसाइकिल पर सवार था। वहीं धर्मवीर हथियार लेकर की दुकान के आसपास ही खड़ा था ताकि कोई अवरोध हो तो हथियार चला करकर अपने साथियों को वहां से निकाल सके।

वारदात को अंजाम देने से पहले रिहान ने घटनास्थल की रैकी की थी। आरोपितों की आपस में उत्तर प्रदेश की जेल में मुलाकात हुई थी। लूट की घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए रमेश पार्क, दिल्ली से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल का प्रयोग किया था।

मुठभेड़ के बाद लूट की वारदात का तीसरा आरोपी काबू

17 मार्च को सुबह क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने आरोपी धर्मबीर को शूटिंग रेंज रोड सूरजकुंड पर मुठभेड के बाद काबू किया है। वह बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दिल्ली से सुरजकुण्ड की तरफ आ रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकवाने की कोशिश की गई परंतु वह नही रुका और पुलिस टीम पर दो फायर किये। जवाबी कार्यवाही में आरोपी के बाये पैर में गोली लगी। जिसको इलाज के सिविल अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया। जिसकी स्थिति सामान्य है। मौका पर अवैध पिस्टल बरामद की गई है। घटनाक्रम बारे थाना सूरजकुंड में हत्या के प्रयास से धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!