अपराध शाखा NIT की टीम ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज वासी SGM नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 29 मार्च को अपराध शाखा NIT की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धीरज को सेक्टर-48 एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना SGM नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!