अधिवक्ताओं का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दी बधाई

फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित कार्यालय में एडवोकेट संजय कुमार डिंडे एवं एडवोकेट अमर सिंह का जन्मदिन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एडवोकेट संजय कुमार डिंडे सरपंच ग्राम पंचायत सहराला, प्रधान सरपंच एसोसिएशन पृथला ब्लॉक तथा पूर्व प्रधान जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद हैं। एडवोकेट अमर सिंह जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं। दोनों ही अधिवक्ता अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखते हैं।

जन्मदिन समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता एस. के. भारद्वाज, प्रधान जिला टैक्स बार एसोसिएशन, ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संदीप सेठी प्रदेश महासचिव ऑल इंडिया टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा पूर्व महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, महेश शर्मा, के. के. मिश्रा, राजीव गौड़, राजेश गुप्ता, अजीत भाटी, सुरजीत चौहान, हरिंदर फोगाट, दीपक गेरा एवं अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सभी अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर दोनों को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। समारोह का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहजनक रहा।




