शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 54,85,000/- रूपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई
खाते में आये थे ठगी के 75,000 रुपये

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 54,85,000/- रूपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये 4 अप्रैल को साइबर थाना NIT की टीम ने नवीन कुमार(42) वासी शाहबाद कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार एस.जी.एम नगर वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसकी फेसबुक आईडी पर एक मैसेज आया। जिन्होंने बतलाया कि वे ग्लोबल प्राइम ट्रेड का काम करते है और लोगों के पैसे को ग्लोबल ट्रेड में लगवाते है और उसका मोटा मुनाफा दिलाते है। फिर उसके मोबाईल पर एक लिंक भेजा जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी सारी डिटेल्स भर दी, फिर M.GLOBALPRIMEJP.CC पर उसका एक अकाउंट खोल दिया और उसे एक टेलीग्राम ग्रुप @G_Global_Prime_CS में ऐड किया। जिसके बाद ठगो के कहने पर शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग खाता में कुल 54,85,000/- रूपये भेज दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसने giggle business soln के नाम से फर्म का एक खाता खुलवाया हुआ था। जिस खाता को उसने आगे ठगो को दे दिया था। वह टैक्सी ड्राईवर है तथा 8वीं पास है। खाते में ठगी के 75,000 रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



