230 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 5 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने 230 ग्राम गांजा सहित एक महिला को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 05 अप्रैल को क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए गोच्छी जीवन नगर की रहने वाली एक महिला को 230 ग्राम गांजा सहित गोच्छी एरिया से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया की वह महिला, गांजा को किसी व्यक्ति से 1500 रू में खरीदा था। महिला पर पूर्व में भी 2 एन.डी.पी.एस. के मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!