गौकशी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 107 किलोग्राम मांस बरामद, थाना धौज पुलिस की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना धौज की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव धौज क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी, गांव कुरैशीपुर में अजरुद्दीन नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर 107 किलोग्राम संदिग्ध गौमांस बरामद किया। इस संबंध में थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अजरुद्दीन तथा जुनेद निवासी गांव फतेहपुर तगा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाय का वध कर मांस को बेचने के उद्देश्य से रखा हुआ था। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!