एक महिला सहित 6 गिरफ्तार, 2.015 किलोग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 6 मामलों में एक महिला सहित कुल 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2.015 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद निवासी एक महिला को 490 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने रमन निवासी बुलंदशहर, हाल निवासी गोच्छी, फरीदाबाद को 250 ग्राम गांजा सहित काबू किया।

अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आशिष निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद को 308 ग्राम तथा लक्ष्मी नारायण निवासी मवई, फरीदाबाद को 276 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने सत्यम निवासी मुंगेर, बिहार, हाल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को 273 ग्राम गांजा सहित काबू किया।

वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने रमेश निवासी सेक्टर-3, फरीदाबाद को 418 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!