अवैध नशा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1560 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 15 अप्रैल को AVTS-2 भुपानी व अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि AVTS-2 भुपानी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए आदिल वासी पिपल जिला रामपूर उ.प्र. हाल बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को 1.150 किलोग्राम गांजा सहित मुकूट गार्डन खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह मुरादाबाद से अवैध नशा लेकर आया था।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने खुवीचन्द वासी गाँव दीघोट जिला पलवल को 410 ग्राम गांजा सहित सेक्टर-12 एरिया से काबू किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आदिल को 1 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!