19 अप्रैल को वेदराम कॉलोनी में हुई थी चाकूबाजी, थाना पल्ला की टीम ने एक को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : 19 अप्रैल को वेदराम कॉलोनी में चाकू से हमला करने के मामले में थाना पल्ला की टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल को धीरज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वह वेदराम कॉलोनी, फरीदाबाद का निवासी है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार हरीचंद निवासी वेदराम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंकित, उनके घर की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता है, 19 अप्रैल को शराब पी रहा था। इसी दौरान दूसरी गली में रहने वाली अंकित की बहन उसे वहां लेने पहुंची। कुछ देर बाद अंकित का भांजा धीरज भी वहां आ गया, जिसके हाथ में चाकू था। शिकायतकर्ता जब गली के बाहर खड़ा था, तभी धीरज ने उस पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं मामला दर्ज किया गया।
धीरज ने पूछताछ में बताया कि उसका मामा अंकित और शिकायतकर्ता एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। 19 अप्रैल की रात लगभग 9:00 बजे उसकी मां, जब मामा अंकित को लेने के लिये घर पहुंची तो उसकी मां की शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई, इसकी जानकारी मिलने पर धीरज चाकू लेकर मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया।
धीरज को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



