अशोक एनक्लेव स्थित होटल के बाहर फायरिंग के मामले में पाँचवां आरोपित काबू
अपराध शाखा बॉर्डर टीम की कार्रवाई, घटनाक्रम में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद- 14 मार्च की रात अशोका एनक्लेव स्थित होटल के बाहर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने पाँचवे आरोपित को काबू किया है। जिसकी पहचान समीर वासी सुभाष कॉलोनी हाल राजीव कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि समीर, मुख्य आरोपी रमन का दोस्त है और रमन के कहने पर ही उसने शिकायतकर्ता प्रतीक की रैकी कर, जानकारी रमन को दी थी। जिस सूचना पर रमन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
रैकी में प्रयोग मोटरसाईकिल को बरामद कर समीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। घटनाक्रम में रमन सहित चार आरोपितों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि प्रतीक वासी बाला जी कॉलोनी, करनेरा, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि रमन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, रमन ने उसकी एक रील पर भी कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी। 14 मार्च को रात करीब 10:30 बजे जब वह होटल के बाहर टहल रहा था तो रमन अपने एक साथी के साथ वहां आया और उन्होंने देशी कट्टे से सीधे उस पर फायर कर दिया था, जिसमें वह बाल बाल बच गया।



