अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम ने नशा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
25 मार्च को तिगांव स्थित उसकी दुकान से बरामद किया गया था करीब 52 किलोग्राम गांजा, बाजार में कीमत चार लाख रुपए से अधिक

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मार्च को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना मिली थी कि पवन वासी गांव तिगांव अपनी दुकान में अवैध नशा बेचने का काम करता है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम मौका पर पहुंची और दुकान से तीन कट्टों में कुल 51 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया। मौका पर पवन मौजुद नहीं था। इस मामले में थाना तिगांव में संबंधित धारा में अभियोग दर्ज किया गया। बरामद गांजा की बाजार में कीमत चार लाख रुपए से अधिक की है।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने 23 अप्रैल को पवन वासी तिगांव को थाना बीपीटीपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। जिसने माननीय उच्च न्यायालय में अपनी अग्रिम जमानत के लिये याचिका लगाई हुई थी, जिसको भी खारिज कराया जा चुका है।
पवन का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके विरुद्ध पहले भी 6 मामले एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज हैं। जिसको आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिये 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



