अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजि.) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया

फरीदाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ (रजिस्टर्ड) फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा से मुख्यमंत्री पूर्व राजनीति सलाहकार अजय गौड़, कांग्रेस से पूर्व विधायक नीरज शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती पराग शर्मा, गिरीश भारद्वाज, विनोद कौशिक, पूर्व लोकसभा युवा अध्यक्ष रिंकू चंदीला एवं शालिनी चोपड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य, धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भगवान परशुराम का जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यक्ति को सदैव धर्म और सत्य के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए तथा समाज में समरसता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन में पं० लखन शर्मा, पं० कलेक्टर पाराशर, पं० मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, ललित शर्मा, हरीश पाराशर, पवन चंदीला, प्रदीप शर्मा, सचिन वशिष्ठ, सुरेश बैनीवाल, नरेश शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, राहुल यादव, रंजित ठाकुर, सुबोध भाटी, सुनील ठाकुर, प्रवीण बैसला, दीपांशु गांधी, कमल शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, वैभव, बबलू त्यागी, अरूण त्यागी, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!