ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर 57,600 रुपये की ठगी, 3 आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर 57,600 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने 25 अप्रैल को राजकुमार (42), विजय पांडे (45) वासी जिला गाजियाबाद व विकास चौधरी (46) वासी जिला बागपत को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव खंदावली फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 1 मार्च को उसके फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह ट्रासपोर्ट ऑफिस से बोल रहा है और उसके पास काफी गाडिया है और उसने शिकायतकर्ता के लिए गाड़ी बुक की है और गाडी बुकिंग के लिये शिकायतकर्ता से 57,600 रुपये एडवांस में मांगे, जिस पर शिकायतकर्ता ने उसके पास फोन-पे कर दिये। जिसके बाद ना तो गाडी बुक हुई ना ही उसे पैसे वापस मिले, जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने गाजियाबाद में अपनी अलग-अलग ट्रांसपोर्ट फर्म रजिस्ट्रड कराई हुई है और जस्ट डायल पर जुड़े हुये हैं। जब भी कोई जस्ट डायल पर गाड़ी बुकिंग के लिये सूचना डालता है तो उनके पास भी सूचना आती है। शिकायतकर्ता ने जब गाड़ी बुकिंग के लिए सूचना डाली थी जो इनके पास भी सूचना पहुंची, जिस पर इन्होंने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और गाड़ी बुकिंग करने नाम पर 57,600 रुपये ठग लिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!