20 अप्रैल को फतेहपुर बिल्लौच की मंडी में आढ़ती के साथ की गई थी मारपीट

थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने 2 और आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : गांव फतेहपुर बिल्लौच स्थित अनाज मंडी में आढ़ती के साथ मारपीट करने के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान दीपक (22) एवं आरुष (21) निवासी तूमसरा, जिला पलवल के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक और आरुष मुख्य आरोपित समुन्द्र के भांजे के दोस्त हैं। समुन्द्र ने अपने भांजों को बताया था कि आढती ने 18 अप्रैल को उसके साथ मारपीट व बेइज्जती की है। जिस पर समुंद्र के भांजों ने अपने दोस्तों को इकट्ठा किया और 20 अप्रैल को सभी आरोपी समुन्द्र के साथ फतेहपुर बिल्लौच स्थित अनाज मंडी पहुंचे, जहां पर समुन्द्र की पहचान पर आढ़ती रणजीत रावत के साथ मारपीट की। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर 2 पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि 20 अप्रैल को दिन के समय दो गाड़ियों में सवार होकर आए 10-12 बदमाशों ने गांव लडौली निवासी आढ़ती रणजीत रावत के साथ फतेहपुर बिल्लौच अनाज मंडी में मारपीट की थी। जिस पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!