टेलीग्राम टास्क के नाम पर 2,63,000 रुपये की ठगी, खाताधारक व खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर अपराधों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत साइबर थाना NIT पुलिस टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के मामले में मनोज व अजय निवासी ढाणी गुमान सिंह, सीकर (राजस्थान) हाल निवासी जयपुर तथा लक्ष्य निवासी छावनी नीमका थाना हाल जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-22 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया और एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसे गूगल पर टास्क दिए गए। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए ठगों ने उसे 150 रुपये भेजे। इसके बाद उसे पेड टास्क करने के लिए कहा गया, जिसके लिए उसने अलग-अलग खातों में कुल 2,63,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। जिस शिकायत के आधार पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मनोज और अजय एक ही गांव के रहने वाले हैं, जबकि लक्ष्य पड़ोसी गांव का है। तीनों जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत थे। मनोज और अजय ने लक्ष्य से बैंक खाता लेकर ठगों को उपलब्ध कराया था। लक्ष्य के खाते में ठगी की 72,500 रुपये की राशि आई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!