ए.सी आउटडोर व कापर पाइप चुराने वाले 2 गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग ब्रेजा गाडी व कापर पाइप बरामद

AVTS सिकरोना की कार्रवाई, मथुरा रोड सीकरी स्थित बैंक्वेट हॉल से की गई थी चोरी

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है 19 अप्रैल को मथुरा रोड सीकरी स्थित बैंक्वेट हॉल से ए.सी आउटडोर व ए.सी कापर पाइप चुराने के मामले में AVTS सिकरोना की टीम ने 1 मई को रोहित(28) व बादल(19) वासी गद्दपुरी पलवल को ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 के एरिया से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के मेनेजर अजय चोपडा ने पुलिस चौकी सीकरी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल की रात को कोई नामालुम व्यक्ति उसके बैंक्वेट हॉल से आऊट डोर ए.सी व ए.सी. की कापर पाईप चोरी कर ले गया। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है और 19 अप्रैल को दोनों मथुरा रोड सीकरी स्थित बैंक्वेट हॉल में पीछे के रास्ते से घुसे और ए.सी आउटडोर व ए.सी. की कापर पाईप को चुरा ले गये थे। दोनों ब्रेजा गाडी में सवार होकर आये थे और इसी गाडी में चोरी का सामान रखकर फरार हो गये थे। गाडी रोहित की है।

पुलिस ने वारदात में प्रयोग ब्रेजा गाडी व एक ए.सी कापर पाइप बरामद की है। जिनको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!