मातृदिवस के उपलक्ष्य में शिवमति धर्मार्थ हॉस्पिटल समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Faridabad : मातृदिवस के पावन अवसर पर शिवमती धर्मार्थ अस्पताल समिति द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ए सी नगर सामुदायिक भवन में किया गया, जिसमें क्षेत्र की वृद्ध एवं विधवा माताओं के स्वास्थ्य की विशेष रूप से जांच की गई। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं तथा विभिन्न प्रकार की लैब जाँचें भी पूर्णतः मुफ्त की गईं। जीडी गोयंका इंस्टिट्यूट के चेयरमैन प्रभा त्रिखा जी के साथ साथ उनके स्टाफ ने पूर्ण रूप से सहयोग दिया

स्वास्थ्य जांच के उपरांत 100 से अधिक वृद्ध एवं विधवा माताओं को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक आहार के रूप में गुड़ एवं चना वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं के साथ मिलकर केक काटकर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सम्मान, स्नेह एवं अपनत्व का भाव देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा अतुल त्रिखा, संस्था की प्रधान डॉ विंध्यवासिनी, नीमा के प्रधान डॉ अनिल शर्मा, राजीव पाठक, अनिल गुप्ता, डॉ इंद्र कुमार, डॉ विकास, सुनीता,लिली, रूपम, निधि, ममता आदि ने शिविर में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!