चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद, अपराध शाखाओं की टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2026 को थाना कोतवाली फरीदाबाद में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मनीष वासी प्रेम नगर सेक्टर -4, फरीदाबाद को मैट्रो फ्लैट, सेक्टर-56 के पास से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित पर पूर्व में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना धौज में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में गुलशन कुमार उर्फ़ कालू वासी एक्सटेंसन कॉलोनी, नेकपुर फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित जाजरू मोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पूर्व में NDPS, आर्म्स एक्ट व चोरी के 12 मामले दर्ज है। दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!