टेलीग्राम टास्क के नाम पर की गई थी 3,22,000/- रुपये की ठगी
साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना NIT की टीम ने टेलीग्राम टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने के एक मामले में 16 मई को महेंद्र(28) वासी जिला फलोदी राजस्थान को दिल्ली से काबू करने में सफलता हासिल की है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार NIT-5, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 नवम्बर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने पर वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां उसे टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों द्वारा विभिन्न टास्क के नाम पर उससे 3,22,000/- रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा कर ठग लिये। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र ने देवेंद्र से एक महिला का खाता लेकर आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। वह 8वीं पास है तथा टेलर का काम करता है।



