फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 3 देसी कट्टे बरामद

अपराध शाखाओं की टीम ने 3 को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 16 मई को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अनीश(26) वासी गांव बड़खल फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सेक्टर-48 एरिया, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने सुमित(22) वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित सोतई पुल फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अरशद अली(22) वासी सुभाष कालोनी बल्लबगढ़ को अवैध देसी कट्टा सहित कैली बाईपास चौक के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!