आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी गुरुग्राम द्वारा 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 27 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया। जिसमें पूर्व पुलिस महानिरीक्षक हरियाणा सुमन मंजरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीतो राय कराटे स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के जनरल सेक्ट्री दुष्यंत सैनी, प्रेजिडेंट अतर सिंह सिंधु, आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी के संचालक थर्ड डेन ब्लैक बेल्ट दिवाकर सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाडी मौजूद रहे।

कोच वंश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में आरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी बल्लभगढ़ के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कुमिति में पायल ने गोल्ड,काव्यांश गोल्ड, रोहित ने गोल्ड, अनुज ने गोल्ड, स्वाति ने गोल्ड, तन्नु ने गोल्ड व यश सैनी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं काता में निखिल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

पूर्व आईजी सुमन मंजरी ने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरटूएफ मार्शल एकेडमी द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने माता पिता का नाम रोशन करेगें।

जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी व अतर सिंह सिंधु ने कहा कि 6वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाडियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!