सरकारी राशन की दुकान से गेंहू के कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना ओल्ड फरीदाबाद टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार कैलाश वासी बस्सा पाडा, ओल्ड फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बसेलवा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद में सरकारी राशन की दुकान है। 8 मई को उसने 180 कट्टे गेंहू के उसने राशन की दुकान पर रखवाये थे। उसका भांजा लोकेश 17 मई को राशन की दुकान पर गया तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। उसके गेंहू के कट्टे चेक किये तो पाया कि 60 गेंहू के कट्टे किसी ने चोरी कर लिये थे। जिस पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना ओल्ड की टीम ने कार्रवाई करते हुए अरुण व राहुल सिसोदिया वासी बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा करने के आदी है नशापुर्ति के लिए आरोपितों ने 16/17 की रात को राशन की दुकान का ताला तोडकर गेंहू के कट्टे सिर पर लाद कर चोरी कर ले गये। जिनको माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!