नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, अपराध शाखा NIT की टीम ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : अपराध शाखा NIT की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपित को उसके दिल्ली स्थित निवास स्थान से 17 मई को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गुड्डू शाह वासी यूरी एन्क्लैव, केन्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजीत कुमार निवासी ददसीया, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी जान-पहचान आकाश नामक व्यक्ति से हुई थी। आकाश ने उसे भरोसा दिलाया कि वह लोगों को नौकरी दिलवाने का कार्य करता है। उसकी बातों में आकर उसने अपने साले को नौकरी दिलवाने के लिए 3,14,000 रुपये आकाश के खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद उसने नौकरी की तलाश कर रहे अन्य लोगों को भी आकाश से मिलवाया था।आकाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 31,74,000 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना SGM नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि गुड्डू शाह ने नौकरी लगवाने के नाम पर आकाश की सहायता से पैसे लिये थे। गुड्डू के पास ठगी के पैसों में 2,40,000/-रू आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

मामले में पहले तीन आरोपित आकाश, प्रवेश व सन्नी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!