ट्रेडिंग के नाम पर की गई थी 54,85,000/- रूपये की ठगी

साइबर थाना NIT की टीम ने खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 54,85,000/- रूपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये 17 मई को साइबर थाना NIT की टीम ने अमन बत्रा वासी शाहबाद मारकंडा, कुरूक्षेत्र हाल बादली, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमन ने खाताधारक नवीन का खाता खुलवाया था और उस खाता को दिल्ली में सुमित व मनविंद्र के माध्यम से विदेश में बैठे ठगों को उपलब्ध कराया था। खाते में ठगी के 75000 रुपए आए थे।आरोपित दिल्ली में रैपिडो चलाता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

बता दें कि एस.जी.एम नगर वासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें जानकारी दी गई कि जनवरी 2026 में ठगों ने उसकी फेसबुक आईडी पर एक मैसेज के माध्यम से ग्लोबल ट्रेड में पैसा निवेश कर, मोटा मुनाफा दिलाने बारे बताया गया और फिर मोबाईल पर एक लिंक भेजकर M.GLOBALPRIMEJP.CC पर अकाउंट खोल गया तथा एक टेलीग्राम ग्रुप @G_Global_Prime_CS में जोडा। इसके उपरांत शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में अलग-अलग खाता में कुल 54,85,000/- रूपये भेज दिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला।

घटनाक्रम में नवीन (खाताधारक), सुमित व मनविंद्र को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!