AVTS सिकरोना की टीम को बडी कामयाबी, 2 वाहन चोर गैंग का भण्डाफोड
9 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, 8 मोटरसाइकिल बरामद, अवैध असला के मामले में किये गये थे काबू

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। AVTS सिकरोना की टीम ने 2 वाहन चोर गैंग का भण्डाफोड करते हुये 4 सदस्यो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन दोनों गैंग से पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनसे 9 वाहन चोरी के मामलो का खुलासा हुआ है।
गैंग नंबर-1 (आरिफ पुत्र युनिश वासी गांव लहरवाडी व बिलाल पुत्र अब्बास लहरवाडी पुन्हानां नूंह)
5 मई को आरिफ पुत्र युनिस को AVTS सिकरोना की टीम ने अवैध कट्टा के साथ गिरफ्तार किया था, जिस पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया था। जिसने पूछताछ में बताया कि वह अवैध असला मुकीम वासी गांव मुंडीबास जिला नूंह से लेकर आया था।
वहीं बिलाल को थाना सराय ख्वाजा की एक मोटरसाइकिल चोरी के मामलें में 6 मई को गिरफ्तार किया गया है। जिससे एक मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरिफ व बिलाल दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा एक वाहन चोरी की गैंग ऑपरेट करते है, जिनसे थाना मुजेसर के 4 मामलों का खुलासा हुआ है। जिनकी निशानदेही पर 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरिफ पर 4 व बिलाल पर 9 मामलें दर्ज है।
गैंग नंबर-2 (अरशद पुत्र हारुन वासी गांव मुडीबास लुहिंगा व मुकीम पुत्र इलियास वासी गांव मुंडीबास लुहिंगा थाना पुन्हांना नूंह)
अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 5 मई को अरशद वासी मुडीबास लुहिंगा थाना पुन्हांना नूंह को सुनील वासी रायपुर पुन्हाना को एक अवैध कट्टा देने के मामले में गिरफ्तार किया था। अवैध असला के संबंध में थाना मुजेसर में मामला दर्ज है।
वहीं मुकीम को थाना धौज के एक मामले में आसिफ को अवैध असला उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिससे खुलासा हुआ की दोनों मिलकर एक वाहन चोरी की गैंग ऑपरेट करते है। जिनसे जिला फरीदाबाद के 4 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें थाना सेक्टर-17 -1, आर्दश नगर-1, कोतवाली-1, सराय ख्वाजा-1 वाहन चोरी के मामले शामिल है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है, अरशद के विरुद्ध 2 तथा मुकीम के विरुद्ध 3 मामले दर्ज है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।



