मीडिया विभाग ने ‘स्पोर्टिंग बज विद धीरेन’ के ग्रैंड फिनाले सीजन के लिए आधिकारिक टी-शर्ट की लॉन्च

लगातार 90 एपिसोड पूरे कर इतिहास रचने की ओर अग्रसर, तैयारी में जुटी टीम

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने सबसे लोकप्रिय और सफल साप्ताहिक शो ‘स्पोर्टिंग बज विद धीरेन’ के अंतिम (ग्रैंड फिनाले) सीजन के लिए आधिकारिक टी-शर्ट लॉन्च कर दी है। खेल संबंधित खबरों के लिए यह पसंदीदा शो अपने सफर में लगातार 90 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है। अब अपने ऐतिहासिक 100 एपिसोड के ‘ग्रैंड सेंचुरी’ मार्क की ओर बढ़ रहा है।

‘स्पोर्टिंग बज विद धीरेन’ ने जे सी बोस विश्वविद्यालय और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। यह शो खेल प्रेमियों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन रहा है। जिसमें लोकप्रिय और उभरते हुए खिलाड़ियों के इंटरव्यू, खेल आयोजनों की लाइव कवरेज, मैच एनालिसिस, सटीक प्रेडिक्शन और खेल इतिहास से जुड़ी अनकही कहानियों को बेहद शानदार अंदाज में दिखाया जाता रहा है। यह शो हर शनिवार शाम 5 बजे विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म ‘वाईएमसीए संचार’ पर प्रसारित किया जाता है।

इस विशेष उपलब्धि और टी-शर्ट लॉन्च के अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरपर्सन प्रो.पवन सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ’90 एपिसोड का सफर बिना रुके और एक ही जज्बे के साथ पूरा करना हमारे विभाग और विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम का प्रमाण है। ‘स्पोर्टिंग बज’ केवल एक शो नहीं, बल्कि हमारे मीडिया छात्रों की रचनात्मकता और खेल पत्रकारिता के प्रति उनके जुनून की जीती-जागती मिसाल है। मुझे पूरा विश्वास है कि धीरेन और उनकी पूरी टीम जल्द ही ‘वाईएमसीए संचार’ के माध्यम से 100 एपिसोड का ऐतिहासिक शतक पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। विभाग हमेशा अपने छात्रों के ऐसे इनोवेटिव प्रयासों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!