अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी काबू, 35 किलो मांस व मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सूरजकुण्ड पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मांस लेकर जा रहे दो आरोपियों को काबू कर 35 किलो मांस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनकी पहचान सोहेल उर्फ कुतरु तथा साकिब वासी गांव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सूरजकुण्ड की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि इंतजार गार्डन सूरजकुण्ड रोड पर मांस पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर दो युवक मांस को सड़क से एकत्रित करते हुए मिले, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही काबू किया गया। जिनकी पहचान सोहेल उर्फ कुतरु तथा साकिब वासी गांव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद के रूप में हुई। जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सलम्बा नूंह से मांस लेकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे।



