होटल राजहंस में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कर्मचारियों की मांगों पर हुआ मंथन

फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में ‘हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ’ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी उचित मांगों को सरकार तक पहुंचा कर उन्हें पूरा करवाना भारतीय मजदूर संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पर्यटन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से कराया जाएगा। संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की असली ताकत है।

इस बैठक में हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महामंत्री महेंद्र नरवाल और हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनू नागर ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के जिला महामंत्री राजकुमार, बाबू भड़ाना, प्रभु शंकर, अक्षय राणा, दीपक कुमार, संदीप जैन सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और साथी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!