2.100 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते 2.100 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करवाने के मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने भारत(28) वासी जिला भागलपुर बिहार को 4 जून को मथुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि 2 जून को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने निर्मल वासी उत्तमगंज भागलपुर बिहार को आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा सहित काबू किया था, घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज किया गया था। जिसने पूछताछ में बतलाया था कि वह मथुरा रेलवे स्टेशन से भारत नाम के व्यक्ति से 15,000 रुपये में गांजा लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने भारत को मशुरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आरोपित भारत ने पूछताछ में बताया कि गांजा कोई व्यक्ति मथुरा रेलवे स्टेशन पर ही उसे 10,000 रुपये देकर गया था। वह पेंटर का काम करता है तथा निर्मल का दोस्त है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!